makhana benefits in hindi

मखाना एक फायदेमंद फ़ूड है जिसके अनेक फायदे है, मखाना को देश के विभिन्न जगह पर मखाना लावा, फॉक्स नट (Fox Nut) , फूल-मखाना, लोटस सीड (Lotus seed) और गोर्गन नट (Gorgon Nut) भी कहते हैं। आपको जान कर आश्र्चर्य होगा मखाना की खेती सबसे अधिक भारत में होती है। विश्व का 90 प्रतिशत मखाना (Fox Nut) भारत में होता है। भारत की बात की जाए तो बिहार में मखाना की खेती (Makhana farming) सबसे अधिक होती है। भारत के विभिन्न हिस्सों में इसे शुभ माना जाता है और विशेष अवसरों और त्योहारों पर भगवान् को चढ़ाया जाता है।

मखाना क्या है?

मखाना, कमल के बीज को कहते हैं। यह एक स्वादिष्ट और आरोग्य उपयोगी खाद्य पदार्थ है। इसके बीजों को भूनने के बाद इसका उपयोग कई प्रकार की खाद्य सामग्री में किया जाता है। इसके अलावा, मखाना कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके सेहत के लिए बहोत फायदेमंद होते हैं।

मखाना का सेवन कैसे किया जाता है?

मखाने को फ्राई कर इसे नाश्ते के रूप में सुबह या शाम को खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है और आप चाहें तो रात के समय में मखानों को सोने से पहले दूध के साथ भी पी सकते हैं। मात्रा की बात की जाए, तो सामान्य तौर पर एक बार में 20 से 30 ग्राम मखाने का उपयोग अच्छा रहेता है और जो लोग वजन को कम करना चाहते हे उन लोगों के लिए सहायक साबित हो सकता है। कई लोग Makhana की खीर बनाकर इसे खाने में इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग, जो सब्जी बनाते वक्त इसे मटर और पनीर के साथ शामिल करते हैं। यह अनुमान लगाया गया है कि ( makhana protein per 100g )100 ग्राम मखाना में लगभग 393 कैलोरी होती है। इसके अलावा, 100 ग्राम मखाना में 10.71 ग्राम प्रोटीन, 71.43 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3.6 ग्राम फाइबर होता है। इसका मतलब है कि आपको अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखके उपभोग करने की आवश्यकता है।

मखाना में मौजूद पौष्टिक तत्व | Nutritional Value of Makhana in Hindi

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
कैलोरी393 kcal
प्रोटीन10.71 ग्राम
फैट10.71 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट71.43 ग्राम
फाइबर3.6 ग्राम
शुगर3.57 ग्राम
कैल्शियम18 मिलीग्राम
पोटेशियम57 मिलीग्राम
सोडियम750 मिलीग्राम

मखाना खाने के फायदे – Benefits of Makhana in Hindi

1. मखाना वजन कम करने के लिए लाभदायक है।

मखाने आपको ज्यादा समय तक पेट भरा हुआ रख सकते हैं, जो आपको ओवरईटिंग और क्रेविंग से बचाने में मदद करता है। मखाना प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक समृद्ध स्रोत हैं और कोलेस्ट्रॉल, संतृप्त वसा और सोडियम कम होता हैं। यही वजह है कि Blood Pressure और मोटापे के मरीजों के लिए उपयोगी स्नैक्स है।

2. मखाने का नियमित सेवन हार्ट को हेल्दी बनाता है

स्वस्थ हृदय में फायदेमंद-मखाने का नियमित सेवन हार्ट को हेल्दी बनाता है और अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से डायबिटीज के मरीजों को भी मखाना खाने की सलाह दी जाती है। शरीर के अंदर खराब हो चुके प्रोटीन की मरम्मत में भी मखाना उपयोगी होता है।

3. मखाना के पोषक तत्व

मखाने में प्रोटीन की मात्रा होती है। 100 ग्राम मखाने में लगभग 10.71 ग्राम प्रोटीन होता है।

4. अनिद्रा मे मखान कई फायदे

नींद न आने की समस्या में खाना बहुत लाभदायक है.

5. दांतों की समस्या दूर करता है मखाना

मखाने में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल ये दोनों गुण मसूड़े सम्बंधित सूजन और बैक्टीरियल प्रभाव के कारण होने वाली दांतों की सड़न को रोकने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

6. मखाना दूर करता है कई परेशानियां

मखाने का सेवन बुखार, पाचन तंत्र सुधारने में और दस्त के साथ किडनी से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए भी कर सकते है।

7. मखाना त्वचा में मदद करता है

मखाना में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। ये गुण चहेरे पर आने वाले झुर्रियों को दूर कर सकता है।

8. हड्डियों को मजबूत बनाता है मखाना

मखाना का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बहोत उपयोगी होता है। क्योंकि वह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों में दर्द, गठिया जैसी समस्याओं में आराम देता है।

मखानों के फायदे पुरुषों के लिए:-

1. मखाने में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को तनाव से भी दूर रखते हैं।

2. मखाना पुरुष के यौन स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में मदद करता है।

3. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के रिपोर्ट अनुसार, स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए भी मखाने बहोत उपयोगी साबित होता है।

4. मखाना में पाए जाने वाला एल्केलाइड गुण हाइपरटेंशन की समस्या को रोकने और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखता है।

5. मखाना कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण आपके हृदय रोग की समस्याओं दूर करने में उपयोगी होगा।

मखानों के फायदे महिलाओं के लिए:-

1. मखाना महिलाओ के हड्डियों को कमजोर होने वाली समस्या से बचा सकती हैं।

2. बिना फैट के प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस मिलता है मखाना खाने से।

3. उसमे पाए जाने वाले गुण जैसे ग्लूटामाइन, मेथियोनाइन, आर्जिनाइन जो एंटी-एजिंग को दूर रखता हे और वह त्वचा, दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता हैं।

4. महिलाओं में अकसर देखे जाने वाली तकलीफ कमजोरी है और मखाने में प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखता है और कमजोर और थकान दूर।

5. मखाना खाने से त्वचा में निखार बनाने में फायदेमंद साबित होता है।

मखानों के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए – Pregnancy me Makhana Khane ke Fayde

1. गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में खाना फायदेमंद होता है।

2. उसमे मौजूद पोषक तत्व गर्भवती महिला के लिये ज्यादा उपयोगी है, मखाना का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान आनी वाली समस्याओं से दूर रखता है।

3. मखाना खाने से शारीरिक कमजोरी, थकान दूर होती है।

4. गर्भावस्‍था में कैलोरी की मात्रा कम जब कम होती है तो आप स्‍नैक के रूप में खा सकते हैं।

5. कैल्शियम, आयरन, फास्‍फोरस, मैंगनीज, पोटैशियम, विटामिन बी, अमीनो एसिड और एंटीऑक्‍सीडेंट जो गर्भवती महिलाओं के लिए ज्‍यादा लाभकारी होते हैं।

6. प्रेग्‍नेंसी में हार्मोनल बदलाव, तनाव और खानपान की आदतों की वजह से अनिद्रा होती है। मखाने में आइसोक्‍यूनोलिन एल्‍केलोएड होते हैं जो अनिद्रा को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

मखाना ज़्यादा खाने से आपके होने वाले बच्चे और आपको को नुकसान हो सकता है और इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता हैं, जो महिला और शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं और उसके साथ पेट फूलने और कब्‍ज की शिकायत हो सकती है।

मखाने का खाने से पहले डॉक्टर से राय जरुरी ले सकते हैं।

ज्यादा मात्रा में मखाने खाने के नुकसान क्या है:-

1. ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

2. ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से आपको दस्त और डायरिया की समस्या है।

3. ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से गैस की दिक्कत हो सकती है।

4. किडनी स्टोन की समस्या है, तो मखाना का सेवन नहीं कर सकते क्योंकी उसमे कैल्शियम पाया जाता है। जिसे से स्टोन का साइज बढ़ने का खतरा ज़्यादा हे।

5. गर्भवती महिलाओं और मधुमेह रोगियों को मखाने को अपने डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

FAQs

Q1. मुझे रोजाना कितने मखाने खाने चाहिए?

आप 25 से 30 ग्राम ही मखाना खाएँ दिन, में उसका ज़्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है।

Q2. मखाने खाने का सही तरीका क्या है?

सुबह खाली पेट जरूर खाना चाहिए या आप चाहें तो रात के समय में मखानों को सोने से पहले दूध के साथ भी पी सकते हैं या आप स्नैक्स में भी खा सकते हो।

Q3. दूध में मखाने डालकर खाने से क्या फायदा होता है?

दूध और मखाना दोनों ही कैल्शियम का भंडार होते हैं, गर्म दूध में मखाना मिलकर खाने से हड्डिया मजबूत और उनसे जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम और हृदय (Heart) के लिए भी फायदेमंद होता है।

Q4. मखाना से वजन बढ़ता है क्या?

नहीं, शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है और मखाने में फाइबर भी काफी होता, जिसे हमारा पेट भी हेल्दी रहता हैै।

Q5. मखाने की तासीर ठंडी होती है या गर्म?

मखाने की तासीर ठंडी होती है।

Read Next Blog:

Ways to a Healthy Aging: Explained

Oh hi there! Nice to meet you.

Sign up and get a chance to win a $50* Amazon Gift Voucher every month.

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.